Bagpat News: उधार के पैसे मांगने पर दुकानदार से मारपीट
बागपत, अगस्त 6 -- Bagpat News: खेकड़ा। रटौल के बड़ा मोहल्ला निवासी चंद्रपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चौराहे पर उसकी दुकान है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति चार अगस्त की रात करीब आठ बजे दुकान पर आया और सामान लेकर बिना पैसे दिए जाने लगा। जब उससे पैसे मांगे गए तो वह गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पीड़ित का आरोप है कि अगले दिन सुबह करीब साढ़े आठ बजे आरोपी अपने भाई और चाची के साथ उसके घर पहुंचा और उसके और भाई के साथ मारपीट की। इस दौरान उनके हाथ में धारदार हथियार था। बीच-बचाव कराने आई उसकी पत्नी को भी धक्का देने से चोट लगने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.