बागपत, अक्टूबर 25 -- Bagpat News: बिनौली। जिले के उज्ज्वल गोत्र के आधा दर्जन गांवों में सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए ग्रामीणों ने दीपावली से पंद्रह दिन पूर्व रविवार को पूजा कर गोवर्धन पर्व मनाया। उज्ज्वल गोत्र के सिरसलगढ, हजूराबाद गढ़ी, मवीकला, मवीखुर्द, बुढ़सैनी, मतानतनगर, नंदपुरा आदि गांवों में वर्षों से चली आ रही परंपरा को कायम रखते हुए ग्रामीणों ने रविवार को विधिवत रूप से गोवर्धन पूजा कर पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान डा. कुलदीप उज्ज्वल, बादल, मनोज, सुधीर, गुलाब, सम्राट आदि मौजूद रहे। मवीकलां गांव के सतबीर उज्ज्वल, धर्मपाल आर्य, सुरेंद्र प्रधान, सिरसलगढ़ के धनपाल उज्ज्वल, उपेंद्र, जितेंद्र, हजूराबाद के ओमपाल उज्ज्वल रालोद नेता धीरज उज्ज्वल, मवीखुर्द के ब्रजपाल आदि ने बताया कि सैकड़ों वर्ष पूर्व उनके पूर्वज गंगा...