Bagpat News: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गत्ते से भरे टेंपो में लगी आग
बागपत, जुलाई 18 -- Bagpat News: खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गत्ते से भरे एक चलते टेंपो में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते टेंपो में रखा गत्ता धू-धूकर जलने लगा। चालक ने समय रहते टेंपो से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सोनीपत निवासी शुभम शुक्रवार को छोटा हाथी टेंपो में गत्ता भरकर सोनीपत से नोएडा जा रहा था। बताया गया कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर चलते टेंपो में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में टेंपो में रखे गत्ते को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख चालक शुभम ने तत्काल टेंपो रोकने का प्रयास किया और कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.