बागपत, अक्टूबर 26 -- Bagpat News: बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के तारकोल से भरे खड़े टैंकर में अनियंत्रित ट्रक टकरा गया। टक्कर लगने से टैंकर फट गया और करीब 18 लाख रुपये का तारकोल सड़क पर बह गया। वहीं हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को ईपी से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। मथुरा का रहने वाला चालक नरेश टैंकर में पानीपत से लगभग 25 लाख रुपये का तारकोल भरकर भोजपुर के लिए रवाना हुआ था। सोमवार तड़के करीब चार बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर लहचौड़ा गांव के पास उसने टैंकर किनारे खड़ा कर दिया। इसी दौरान बदरपुर सामग्री से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया और खड़े टैंकर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन मे...