बागपत, अक्टूबर 26 -- Bagpat News: खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रविवार रात ओवरटेक करने के दौरान एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद दूसरी कार का चालक मौके से फरार हो गया। सोनीपत निवासी धीरज कुमार रविवार रात अपने दोस्त सुमित के साथ कार में सवार होकर गाजियाबाद जा रहे थे। बताया गया कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर काठा स्टेडियम के पास पीछे से आ रही एक कार के चालक ने ओवरटेक करते समय उनकी कार में साइड मार दी। इससे धीरज की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया...