बागपत, सितम्बर 4 -- Bagpat News: बड़ौत। दिल्ली बस स्टैंड के पास दुकान से सामान खरीदने गए कोताना रोड निवासी थाम्बा चौधरी ब्रजपाल के बेटे की इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी चोरी हो गई। चोरी की घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर स्कूटी बरामद करने की मांग की है। इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दहा में छेड़छाड़ और गिरफ्तारी दाहा। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि आरोपी साहिल को...