बागपत, जुलाई 16 -- Bagpat News: लंबे इंतजार के बाद बिजरौल रोड रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर आखिरकार वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। ट्रैफिक शुरू होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि अभी ओवरब्रिज का विधिवत उद्घाटन नहीं हुआ है। जल्द ही सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान इसका औपचारिक शुभारंभ करेंगे। करीब चार वर्ष में तैयार हुए इस ओवरब्रिज के निर्माण के दौरान लोगों को लगातार जाम, लंबा वैकल्पिक मार्ग और आवागमन की परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे फाटक बंद रहने से रोजाना लोगों का काफी समय बर्बाद होता था। अब ओवरब्रिज चालू होने से इन समस्याओं से काफी हद तक निजात मिल गई है। यह भी पढ़ें- Gaya News: बागेश्वरी रेल फाटक पर आरओबी निर्माण में आई तेजी आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए भी यह ओवरब्रिज बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निर्माण का...