बागपत, जुलाई 11 -- Bagpat News: लखनऊ के बाद रटौल में हुए आम महोत्सव एवं प्रदर्शनी में भी रटौल आम का जलवा कायम रहा है। रटौल आम उत्पादकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। रटौल में निगार फार्म हाउस पर आम महोत्सव में आम प्रदर्शन में शामिल किसानों को जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रदर्शनी में रटौल आम को उत्पादक किसान हबीब खान प्रथम स्थान पर रहे। जबकि गोल्डन दशहरी आम को लेकर हुमेरा खान दूसरे स्थान पर व निसार अहमद तीसरे स्थान पर रहे। जिलाधिकारी ने किसानों को सम्मानित करते हुए किसानों को उत्साहवर्धन करते हुए आम की पहचान देश और विदेशों में पहुंचाने पर सराहना की। यह भी पढ़ें- Bagpat News: रटौल आम की मुरीद हुई थाईलैंड की राजदूत चवनार्ट थांगसुम्फान इस दौरान जिला उधान अधिकारी निधि, ईओ आस्था पाठक, सैय्यद जवाद, हबीब खान, स...