बागपत, अक्टूबर 12 -- Bagpat News: अमीनगर सराय कस्बे के मुख्य बाजार में रविवार की सुबह दो सांड आपस में लड़ने लगे। जिससे बाजार में खरीदारी करने पहुंचे ग्राहकों और व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। व्यपारियों ने आपस में लड़ रहे सांड़ों के ऊपर पानी डाला, जिसके दोनों सांड़ शांत हुए।कस्बे के दवाई बाजार के पास रविवार सुबह दो सांड आपस में भिड़ गए। सांडों के भिड़ते ही बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्राहक बाइक व साईकिल लेकर वहां से दूर भाग निकले। वहीं, व्यापरी भी दुकाने छोड़कर सांडों से दूर खड़े हो गए। सड़क पर बने अखाड़े के दोनों और कस्बावासियों का जमावडा लग गया। युवाओं ने सांडों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी की। जिस तरफ भी सांड भागते उसी तरफ लोगों में भगदड़ मच जाती। करीब आधा घंटे तक कस्बे के मुख्य बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। व्य...