Bagpat News: आत्महत्या के लिए उकसाने वालों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन
बागपत, अगस्त 21 -- Bagpat News: बागपत। शहर के पुराने कस्बे में पत्नी और ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले युवक के परिजनों ने शुक्रवार को एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एएसपी को शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। शहर के पुराना कस्बा निवासी नीरज ने 11 दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। जिससे क्षुब्ध परिजनों ने शुक्रवार को एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन किया। एएसपी को शिकायती पत्र सौंपते हुए मृतक के पिता सहदेव ने आरोप लगाया कि नीरज की पत्नी लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। उन्होंने दावा किया कि पत्नी कई बार खुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.