Bagpat News: आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आशाओं ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना
बागपत, अक्टूबर 9 -- Bagpat News: बागपत। आशा संगिनी स्वास्थ्य संघ के तत्वावधान और जिलाध्यक्ष मीना त्यागी के नेतृत्व में गुरुवार को जनपद की आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। आशाओं ने मानदेय बढ़ाने समेत अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर नारेबाजी की और मांगें पूरी करने की आवाज उठाई। धरना दे रही आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में आशाओं और आशा संगिनियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद उन्हें उनकी जिम्मेदारी के अनुरूप मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने आशाओं को 20 हजार रुपये मासिक मानदेय दिए जाने और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की। इसके अलावा आशा संगिनी बहनों को 26 हजार रुपये मानदेय और स्कूटी उपलब्ध कराने, आशाओं और संगिनी बहनों का 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कराने की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.