Bagpat News: आग बुझाते समय झुलसे दलित युवक की उपचार के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम
बागपत, अक्टूबर 9 -- Bagpat News: बागपत। कस्बे के किराना व्यापारी अंकुर जैन के मकान में हुए भीषण अग्निकांड में एक और दर्दनाक खबर सामने आई है। आग की लपटों के बीच दूसरों की जान और संपत्ति बचाने के प्रयास में गंभीर रूप से झुलसे दलित बस्ती के युवक कपिल की इलाज के दौरान मौत हो गई। कपिल के निधन के साथ ही इस भयावह हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर अब तीन हो गई है। वहीं, व्यापारी अंकुर जैन की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है, जिनका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। व्यापारी अंकुर जैन के रिहायशी मकान गत दिवस शार्ट सर्किट होने से अचानक भीषण आग लग गई थी। आग की चपेट में आने से दो गैस सिलेंडर फट गए थे। जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपनी आगोश में ले लिया। आग की ऊंची उठती लपटें और धुएं का गुबार दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.