बागपत, अगस्त 22 -- Bagpat News: बागपत। औद्योगिक क्षेत्र आईआईडीसी बागपत में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रस्तावित नए विद्युत उपकेंद्र की कवायद छह माह बाद भी आगे नहीं बढ़ सकी है। विद्युत विभाग की ओर से तकनीकी सक्षमता रिपोर्ट (टीएफआर) उपलब्ध नहीं कराने के कारण योजना अधर में लटकती नजर आ रही है। यूपीसीडा के वरिष्ठ प्रबंधक ने 28 जनवरी को विद्युत वितरण खंड प्रथम, बागपत के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण कर तकनीकी सक्षमता रिपोर्ट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। प्रस्ताव के तहत आईआईडीसी में करीब 11.36 करोड़ रुपये की लागत से 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र स्थापित किया जाना है। इसमें 10 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए 33 केवी लाइन की तकनीकी उपयुक्तता सुनिश्चित किया जाना जरूरी है...