बागपत, अक्टूबर 12 -- Bagpat News: ​बागपत। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब एक बजे जिले में मौसम ने अचानक करवट बदल ली। तेज गर्जना के साथ शुरू हुई तेज आंधी और झमाझम बारिश ने पूरे जिले में तबाही मचाई। आंधी-तूफान के कारण बिजली विभाग की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, जिससे जिले के लगभग 110 गांवों में पूरी रात ब्लैकआउट की स्थिति बनी रही। बेमौसम बारिश और तेज आंधी ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है, वहीं शहरी और ग्रामीण इलाकों में जलभराव से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रात के समय अचानक आई तेज आंधी से कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए और बिजली के पोल तथा तार टूटकर गिर गए। बिजली लाइनों में भारी फाल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह चौपट हो गई। अंधेरे के बीच ग्रामीणों को पूरी रात जागकर बितानी पड़ी। सुबह तक भी कई इलाकों में बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो ...