Bagpat News: अस्पताल के बोर्ड बताएंगे कौन से डॉक्टर और नर्स मरीजों का करेंगे उपचार
बागपत, सितम्बर 4 -- Bagpat News: बागपत। अभी तक जिन अस्पतालों के पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं हो सका, उन्हें अब नए नियमों में पंजीकरण के लिए पैरामेडिकल स्टाफ का भी हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। इसके चलते मरीज को पहले ही पता चलेगा कि उनका उपचार कौन सा डॉक्टर करेगा और कौन सी नर्स उसकी सेवा को उपलब्ध होगी। जनपद में 80 से अधिक निजी अस्पताल हैं। नए नियमों के अनुसार 50 बैड वाले अस्पतालों को अपने मुख्य द्वार पर 15 वर्गफीट के पीले बैकग्राउंड वाले डिस्प्ले बोर्ड पर काले अक्षरों में जरूरी जानकारियां प्रदर्शित करनी होंगी। इसमें पंजीकरण संख्या, संचालक का नाम, बेड की संख्या, चिकित्सक व नर्सों के नाम व दवाओं की पद्धति का उल्लेख अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पंजीकरण रद किया जाएगा。
अस्पतालों के लिए निर्धारित मानक नए मानकों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.