बागपत, सितम्बर 10 -- Bagpat News: बड़ौत। नगर की खत्री गढ़ी में बुधवार सुबह बिजली उपकरणों की रिपेयरिंग करने वाले दुकानदार की दंपति ने हथौड़े और चाकू से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या कर भाग रहे आरोपी दंपति को पुलिस ने भीड़ की मदद से पकड़ लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में पता चला कि दंपति ने अवैध संबंधों और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने पर हत्याकांड को अंजाम दिया। शिकोहपुर गांव निवासी 35 वर्षीय दीपेन्द्र पुत्र मगन नगर की खत्री गढ़ी की गली नंबर दो में विकास इलेक्ट्रॉनिक के नाम से बिजली उपकरण रिपेयरिंग की दुकान करता था। उसकी दुकान के सामने ही नई बस्ती निवासी राहुल चाय की दुकान करता है। राहुल की पत्नी सोनिया भी अक्सर दुकान पर बैठती थी। बताया गया कि इस बीच दीपेन्द्र के ...