बागपत, जुलाई 11 -- Bagpat News: जनपद में बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोरों और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का नेटवर्क लगातार फैलता जा रहा है। जिम्मेदार विभाग की निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि बागपत, बड़ौत और खेकड़ा क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे मेडिकल स्टोर संचालित होने की चर्चाएं हैं, जहां नियमों को ताक पर रखकर दवाओं की बिक्री की जा रही है। सूत्रों के अनुसार जिले में कई स्थानों पर बिना वैध लाइसेंस और निर्धारित मानकों के मेडिकल स्टोर संचालित हो रहे हैं। इन दुकानों पर न केवल सामान्य दवाओं की बिक्री की जा रही है, बल्कि नशीली और प्रतिबंधित श्रेणी की दवाएं भी बिना चिकित्सकीय पर्चे के उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ने और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरे पैदा होने की आशंका जताई जा रही है। एक मेडिकल स्टोर संचालक ने नाम न...