बागपत, जुलाई 7 -- Bagpat News: बागपत। आपके प्रिय हिन्दुस्तान अखबार ने पांच दिन तक ईपीई, नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर अवैध कटों, ब्लाइंड स्पॉट, रॉंग साइड वाहन दौड़ाने समेत कई मुद्दों को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस पड़ताल का बड़ा असर देखने को मिला है। एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, जिला और पुलिस प्रशासन ने आए दिन हादसों का कारण बन रहे अवैध कटों को बंद कराना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा संबंधी उपाय किए जा रहे है। अंधे मोड़ यानि ब्लाइंड स्पॉट पर भी वाहन चालकों की सुरक्षा के मद्देनजर पेड़ों की कटाई और छंटाई शुरू करा दी है। इतना ही नहीं रॉंग साइड वाहन दौड़ाने और लेन ड्राइविंग का नियम तोड़ने वाले वालों के चालान भी काटने शुरू कर दिए।

अवैध कट बराए बंद, दोबारा खोले तो होगी कार्रवाई दरअसल, दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे, बागपत-मेरठ ...