Bagpat News: अवैध असलाह से फायरिंग का वीडियो वायरल
बागपत, जुलाई 16 -- Bagpat News: खेकड़ा। बसी गांव में अवैध असलाह से फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वीडियो में दिखाई दे रहा युवक खुलेआम हथियार लहराते हुए फायरिंग कर रहा है, लेकिन नामजद तहरीर दिए जाने के बावजूद अभी तक उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। इससे ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। वायरल वीडियो में दिखाई देने वाला युवक बसी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोप है कि उसने अवैध असलाह से खुलेआम फायरिंग कर क्षेत्र में भय का माहौल पैदा किया। बताया जा रहा है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले 30 जून को भी आरोपी द्वारा फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया था। उस समय भी शिकायत पुलिस तक पहुंची थी, लेकिन आरोप है कि प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से आरोपी के हौस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.