बागपत, जुलाई 27 -- Bagpat News: बागपत। बारिश और उमस भरा मौसम सेहत बिगाड़ रहा है। सर्दी, जुकाम और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वायरल बुखार के रोगियों में डेंगू जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं और चिकित्सक जांच करा रहे हैं तो डेंगू की पुष्टि नहीं हो रही है। प्रतिदिन करीब 250 लोगों की जांच जिला अस्पताल में हो रही है। निजी पैथोलॉजी लैब में यह संख्या और भी अधिक है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। तीन दिन बाद भी बुखार नहीं जाने पर मरीजों में डेंगू के लक्षण की आशंका को देखते हुए चिकित्सक खून की जांच कराने की सलाह दे रहे हैं। सोमवार को सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में 1000 से अधिक मरीज पहुंचे। इनमें 300 से अधिक मरीज बुखार, सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित थे। जिनमें से करीब 180 मरीजों की सीबीसी की जांच कराई ...