बागपत, अक्टूबर 30 -- Bagpat News: बागपत। अर्नब तूफान के असर से गुरुवार को बागपत जनपद में मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से दोपहर तक बागपत, बड़ौत और खेकड़ा समेत विभिन्न क्षेत्रों में रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। शाम को तेज हवाओं और आसमानी बिजली की गर्जना के साथ बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया। बारिश के चलते कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जबकि रेलवे के अंडरपास पानी से जलमग्न होने के कारण आवागमन प्रभावित हुआ। वहीं, बागपत समेत 75 गांवों की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। बारिश से जनजीवन प्रभावित होने के साथ किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट महसूस की गई। दोपहर तक मौसम का यही रुख बना रहा। शाम होते-होते हवा तेज हो गई और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज हवा...