बागपत, सितम्बर 29 -- Bagpat News: बागपत। कलस्टर बदले जाने के बाद भी अभिलेख नहीं देना पंचायत सचिवों को महंगा पड़ गया है। इस लापरवाही के चलते सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने 25 पंचायत सचिवों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा लापरवाही के चलते डीपीआरओ को भी फटकार लगाई है। दो दिन पहले सीडीओ की चेतावनी के बावजूद पंचायत सचिवों द्वारा अभिलेख नहीं देने पर 25 पंचायत सचिवों के खिलाफ एफआईआर की कारवाई के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि करीब डेढ़ माह पहले क्लस्टर बदले जाने के बावजूद 25 पंचायत सचिवों ने अभी तक अभिलेख नहीं दिए हैं। जिसके कारण 88 ग्राम पंचायतों का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है और 15वे वित्त के 86 लाख, पंचम वित्त के 55 लाख रुपए और क्षेत्र पंचायत के 3.66 करोड़ रुपए की राशि खर्च होनी मुश्किल हो रही है। डीपीआरओ की खराब...