बागपत, जुलाई 9 -- Bagpat News: बड़ौत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) बागपत द्वारा परिषद के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में युवा तरुणाई संगम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनता वैदिक इंटर कॉलेज, डिवाइन पब्लिक स्कूल, सेंट आरवी कॉन्वेंट स्कूल, वनस्थली पब्लिक स्कूल, जनता वैदिक डिग्री कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक मौजूद रहे। इस अवसर पर शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों एवं जिला टॉपरों को सम्मानित किया गया। इनमें जानवी जैन सहित अन्य प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीपी सिंह ने की। यह भी पढ़ें- बीएचयू विश्वनाथ मंदिर 3100 दीपों से हुआ जगमग मुख्य अतिथि ...