बागपत, अक्टूबर 7 -- Bagpat News: डीआईजी मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने बुधवार को जनपद के थाना चांदीनगर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था और थाना परिसर का बारीकी से जायजा लिया। डीआईजी ने क्षेत्र में हाल ही में घटी घटनाओं और गंभीर अपराधों की समीक्षा की। उन्होंने वांछित अभियुक्त लवदीप शर्मा की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित करने और उस पर इनाम घोषित करने के सख्त निर्देश दिए। डीआईजी ने थाना परिसर, बैरक, मैस, मालखाना, शस्त्रागार, साइबर हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति केंद्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परखा। थाने में साफ-सफाई, मैस की गुणवत्ता और हथियारों के रख-रखाव को उच्च कोटि का पाकर उन्होंने संतोष जताया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: थाने की हवालात से शस्त्रागार तक एएसपी ने परखी व्यवस्था...