बागपत, सितम्बर 25 -- Bagpat News: अनंत चतुर्दशी पर श्रद्धालुओं ने अजितनाथ मंदिर सहित नगर के सभी जैन मंदिरों में अष्ट द्रव्यों की थालियां चढ़ाईं। सुबह से ही मंदिरों में अभिषेक और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शुक्रवार को अजितनाथ मंदिर में आचार्य आर्जवसागर महाराज द्वारा बोले गए दिव्य मंत्रों के बीच शांतिधारा का सौभाग्य सौधर्म इंद्र प्रद्युम्न कुमार, विकास जैन और मनीष जैन को प्राप्त हुआ। दशलक्षण महापर्व के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से अजितनाथ भगवान की पूजा-अर्चना की और वासुपूज्य भगवान को निर्वाण लाडू समर्पित किया। विधानाचार्य गौरव भैया के निर्देशन में सौधर्म इंद्र ने मंडल पर 24 अर्घ समर्पित किए। यह भी पढ़ें- Kodarma News: भोग से जीवन को योग की ओर ले जाना ही साधना: सुयश सागर इसके बाद मंडल का विसर्जन कर आदिनाथ भगवान की जिनप्रत...