बागपत, सितम्बर 27 -- Bagpat News: दाहा। भड़ल गांव में विश्व कल्याण एवं पर्यावरण शुद्धि के लिए चल रहे दो दिवसीय वेद प्रचार समारोह का रविवार को मंत्र उच्चारण के साथ समापन हुआ। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य विनोद कुमार शास्त्री ने कहा कि यज्ञ से मनुष्य की मानसिक और आत्मिक शुद्धि होती है। ईश्वर ने मनुष्य को कर्म करने की स्वतंत्रता दी है। मनुष्य अपनी इच्छा के अनुसार कर्म करता है, लेकिन कर्मों का फल परमात्मा ही प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि विज्ञान और धर्म का मूल वेद है, क्योंकि वेद ईश्वरीय वाणी हैं। उन्होंने कहा कि वेदों के अनुसार संसार में माता- पिता का स्थान सबसे ऊंचा है। माता-पिता की सेवा करने से परमात्मा भी प्रसन्न होते हैं। स्वामी सत्यवेश महाराज ने समाज में फैल रही बुराइयों पर चिंता जताते हुए अपनी कविताओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस ...