बागपत, अक्टूबर 11 -- Bagpat News: बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर गुराना गांव स्थित बड़ौत कॉलेज ऑफ एजुकेशन के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिनौली थाना क्षेत्र के फतेहपुर पुट्ठी गांव निवासी अशोक पुत्र स्व. रामफूल सिंह ने बड़ौत थाने में तहरीर दी। अशोक ने बताया कि उनका भाई राहुल शुक्रवार को अपनी स्कूटी पर सवार होकर बड़ौत से अपने घर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- Bagpat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत जैसे ही राहुल अमीनगर सराय रोड पर बड़ौत कॉलेज ऑफ एजुकेशन के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन के चालक ने तेजी ...