बागपत, सितम्बर 18 -- Bagpat News: अमीनगर सराय। खेत से वापस घर लौट रहे कैड़वा गांव निवासी जगवीर उर्फ जग्गन को सरायझ्रबड़ौत मार्ग पर बुधवार देर रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कैडवा गांव निवासी 40 वर्षीय जगवीर उर्फ जग्गन पुत्र लाल सिंह मजदूरी करता था। बुधवार शाम को वह मवीकला की और किसी कार्य से गया था। रात करीब दश बजे वह वापस लौटते समय सरायझ्रबड़ौत मार्ग पर मवीकलां मोड़ के पास पहुंचा, तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पिलाना सीएचसी उपचार के लिए भेजा। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर...