बागपत, अक्टूबर 30 -- Bagpat News: क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। लुहारी और बोहला गांव के बीच एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सामने से आ रहे एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। रमाला थाना क्षेत्र के रमाला गांव निवासी अंशुल पुत्र चन्द्रवीर सिंह, उम्र 29 वर्ष गुरुवार की शाम अपनी मोटर साइकिल से खेड़ा हटना से अपने घर वापस लौट रहा था। जब वह लुहारी और बोहला गांव के बीच पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अंशुल और उसकी मोटर साइकिल दोनों सड़क पर गिर गए और उसकी बाइक भी टूट गई।घटना के बाद गंभीर रूप से घायल अंशुल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य...