Bagpat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, मुकदमा दर्ज
बागपत, नवम्बर 25 -- Bagpat News: बड़ौत। नगर में छपरौली रोड पर गायत्री कॉलेज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। छपरौली क्षेत्र के गांव सादिकपुर सिनौली निवासी जसबीर सिंह पुत्र स्वर्गीय जयसिंह बड़ौत से अपनी टीवीएस रेडियन बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गायत्री कॉलेज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे में जसबीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नगर के अस्पताल में भर्ती कराया,जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.