बागपत, नवम्बर 4 -- Bagpat News: बागपत। शहर कोतवाली क्षेत्र में नैथला मोड़ के पास मंगलवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से खिलौना कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। मेरठ जिले के मलियाना निवासी संदीप (40) पुत्र राजपाल बागपत में गुफा बाबा मंदिर के पास खिलौने आदि बेचने का काम करते हैं। मंगलवार शाम करीब आठ बजे वह नैथला मोड़ के पास सड़क पर थे। इसी दौरान दिल्ली से शामली की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Bokaro News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, बोकारो रेफर टक्कर लगने से संदीप सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों और पुलिस ...