बागपत, जुलाई 31 -- Bagpat News: दाहा। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली के काली सिंह मंदिर के पास ईख बांधने जा रहे किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर कुचल दिया। जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भतीजे ने घटना की पुलिस को सूचना दी। बामनौली गांव निवासी योगेश कुमार ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उसके चाचा जोगा उर्फ जोगराज पुत्र आशाराम 60 वर्ष घर सुबह 6 बजे ईख बांधने के लिए गए थे। जब वह बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर काली सिंह मंदिर के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारकर कुचल दिया। यह भी पढ़ें- Bagpat News: बागपत : वाहन की टक्कर से किसान की मौत जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प...