बागपत, सितम्बर 26 -- Bagpat News: बागपत। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे में सहारनपुर के कारोबारी के इकलौते बेटे को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र में नुमाइश कैंप निवासी विजय धवन सहारनपुर के जाने-माने व्यवसायी हैं। वह स्टोन क्रशर का कारोबार करते हैं। उनका एकलौता बेटा 30 वर्षीय राघव धवन शुक्रवार रात क्रेटा कार से दिल्ली के लिए निकला था। उन्हें दिल्ली में रहने वाले अपने मित्र पार्थ शर्मा से मिलना था। राघव ने शुक्रवार देर रात एक बजे बागपत जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर टटीरी इंटरचेंज से थोड़ा पहले लघुशंका के लिए अपनी कार ...