बागपत, सितम्बर 18 -- Bagpat News: गौसपुर गांव में अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रहे ओखला दिल्ली के लोगों की कार डौला नहर में गाड़ी गिर गई। जिसमें सवार लोगों को मामूली चोट आई। ग्रामीणों ने चीख पुकार सुनकर गाड़ी से सभी को सकुशल निकाला। गौसपुर गांव निवासी जाकिर पुत्र अहसान अली का लंबी बीमारी के चलते गुरुवार दोपहर में इंतिक़ाल हो गया था। अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए उनके रिश्तेदार ओखला दिल्ली निवासी वाजिद, अनवार तथा अमजद अपनी बोलरों गाड़ी से अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए आ रहे थे। डौला गांव में सराय-डौला मार्ग स्थित नहर में गाड़ी गिर गई। जिससे गाड़ी में बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई। लोगों ने उन्हें गाड़ी से निकाला। गनीमत रही कि नहर में पानी नहीं था। तीनों के हल्की चोट आई। जिसके बाद गाड़ी को नहर से निकला गया। ग्रामीणों ने नहर के पुल पर ...