बागपत, अक्टूबर 9 -- मुक्केबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ Bagpat News: शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयी मुक्केबाजी प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ नोएडा विधायक डॉ. पंकज सिंह और राजपूत समाज के अध्यक्ष सुनील चौहान ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। प्रतियोगिता में पहले दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। विधायक डॉ. पंकज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खेल मानव के चारित्रिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और खिलाड़ियों को उचित सम्मान देने से खेल संस्कृति मजबूत होती है। इस दौरान पूर्व भाजपा नेता सत्येंद्र सिसौदिया, खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख पति प्रवेंद्र धामा, संस्था सचिव ठाकुर भूपेंद्र चौहान, संस्था अध्यक्ष प्...