नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- बगलामुखी जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस बार यह तिथि 24 अप्रैल को है। दस महाविद्याओं में आठवीं महाविद्या बगलामुखी को पार्वती का उग्र स्वरूप हैं। इन्हें युद्ध और शत्रुओं पर विजय दिलाने वाली देवी माना जाता है। वशीकरण और कीलन की शक्ति देने वाली बगलामुखी के पीतांबरा, ब्रह्मास्त्र रूपिणी आदि नाम भी हैं। इनका वाहन बगुला पक्षी है। क पौराणिक कथा के अनुसार सतयुग में भीषण तूफान के कारण पृथ्वी नष्ट होने वाली थी। विष्णु चिंतित होकर शिव के पास गए। शिव ने विष्णु से कहा, 'इस संकट को सिर्फ आदिशक्ति ही दूर कर सकती हैं।' विष्णु ने देवी की कठोर तपस्या की। इससे प्रसन्न होकर देवी जगदंबा सौराष्ट्र में हरिद्रा झील में बगलामुखी के रूप में प्रकट हुईं और उन्होंने पृथ्वी को नष्ट होने से बचाया। यह भी पढ़ें- ये...