बागेश्वर, सितम्बर 30 -- Bageshwar News: कपकोट, संवाददाता। फुलवाड़ी-फुलाचौंरा-थलीधार-खाईंधार-ठांगधार सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन बुधवार को 70वें दिन भी जारी रहा। धरने पर मोहनी देवी और रेवती धामी बैठीं। संघर्ष समिति ने कहा कि 70 दिन से ग्रामीण सड़क की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सड़क कब धरातल पर उतरेगी, इसकी कोई जानकारी नहीं है। समिति का आरोप है कि सड़क की स्वीकृति के संबंध में कपकोट विधायक से कई बार मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। समिति ने कहा कि ग्रामीण सड़क की सैद्धांतिक और वित्तीय स्वीकृति के साथ ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने और निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच संघर्ष समिति के सापुली निवासी नरेंद्र दानू का आकस्मिक निधन हो गया। उनके...