बागेश्वर, नवम्बर 14 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेवर। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर 56 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। इनमें पांच वाहनों के चालान न्यायालय भेजे गए। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत देर शाम ऑपरेशन क्लीन स्वीप भी चलाया गया। इस दौरान होटल और ढाबों की जांच की गई। पुलिस ने बाहरी क्षेत्रों से आए नौ व्यक्तियों का सत्यापन किया। पुलिस के अनुसार, पहचान छिपाकर या वेश बदलकर रहने वाले अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों को चिह्नित करने के लिए लगातार चेकिंग की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: 55 वाहन चालकों का किया चालान सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग और शांति...