बागेश्वर, जुलाई 15 -- Bageshwar News: बागेश्वर। यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वालों पर पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस ने ऐसे 51 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिले की पुलिस ने बुधवार को सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने, हुड़दंग मचाने और उत्पात मचाने, यातायात नियमों और पुलिस आदेशों का उल्लंघन करने वाले चालकों वालों के खिलाफ एक अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 51 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इसमें एक वाहन को सीज व पांच वाहनों के कोर्ट के चालान किए गए। सार्वजनिक स्थानों में शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले 15 व्यक्तियों के के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द्र बनाए रखने, शराब पीकर वाहन नहीं...