बागेश्वर, अक्टूबर 26 -- Bageshwar News: कपकोट। नशामुक्त जिला बनाने की मुहिम में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने 442 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को प्रभारी एसओजी निरीक्षक सलाउद्दीन खान के नेतृत्व में टीम कपकोट क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तिमलाबगड़ के पास हुकम राम पुत्र देव राम की तलाशी ली गई। उसके पास से 442 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर कपकोट थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...