बागेश्वर, जुलाई 5 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले में सुरक्षा व्यवस्था और सुगम यातायात बनाए रखने के लिए पुलिस ने शनिवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 37 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनमें दो वाहनों के कोर्ट चालान भी किए गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 13 लोगों के खिलाफ भी पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...