Bageshwar News: 34.80 लाख से अत्याधुनिक बनेगा रामलीला मंच
बागेश्वर, अगस्त 22 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, धरमघर/बागेश्वर। रामलीला कमेटी किइ़ई पंचार (रंगली नाकुरी) की बैठक में रामलीला मंच के सौंदर्यीकरण को लेकर चर्चा हुई। विधायक सुरेश गड़िया की ओर से इसके लिए 34.80 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। बैठक में मंच को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए लोगों ने सुझाव दिए। कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र राठौर की अध्यक्षता में जनरल बीसी जोशी स्टेडियम में हुई बैठक में भवन की छत और मंच के आगे टिन शेड बनाने, इंटरलॉक टाइल्स लगाने, शौचालय सुधारने और पेशाबघर बनाने का निर्णय लिया गया। राम दरबार मंदिर निर्माण के साथ ही अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। मैदान में आवारा जानवरों की रोकथाम के लिए सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। मंच का रखरखाव रामलीला कमेटी करेगी। संरक्षक एवं पूर्व कैबिनेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.