बागेश्वर, अगस्त 25 -- Bageshwar News: बागेश्वर। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में 24 अगस्त को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 34 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनमें एक वाहन सीज किया गया, जबकि 11 वाहनों का चालान न्यायालय भेजा गया। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने वाले नौ व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने आमजन से सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने और कानून व्यवस्था को हाथ में लेने से बचने तथा अशांति फैलाने वालों की ...