बागेश्वर, जुलाई 10 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। 18 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की तथा 31 वाहनों का चालान काटा। शुक्रवार को पुलिस ने 31 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की, जिनमें तीन वाहनों के कोर्ट चालान किए गए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 18 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...