बागेश्वर, अगस्त 14 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। क्षेत्र में सड़क सुविधा बेहतर करने की दिशा में कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग के डामरीकरण और सुधारीकरण को सरकार ने 29 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है। लंबे समय से सड़क सुधारीकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे ग्रामीणों को अब मार्ग के बेहतर होने की उम्मीद जगी है। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने बताया कि 29 करोड़ रुपये की स्वीकृति क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे करीब 21 किमी सड़क का डामरीकरण और सुधारीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क के बेहतर होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ पर्यटन, व्यापार और कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में Rs 190 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, हाईवे स्पर प्रस्तावों पर केंद्र करेगा विचार साथ ही रोजगार के नए अवसर भी...