Bageshwar News: 27वें दिन भी आंदोलन पर डटे रहे सफाई कर्मी
बागेश्वर, जुलाई 14 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत जिले में सफाई कर्मचारियों का क्रमिक अनशन मंगलवार को 27वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द मांगों के समाधान की मांग उठाई। क्रमिक अनशन की अध्यक्षता शाखा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेंद्र पवार ने की। उनके साथ विकास कुमार, रोहित कुमार, आयुष कुमार और अंकित वाल्मीकि अनशन पर बैठे। कर्मचारियों ने कहा कि वे पिछले 27 दिनों से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी न्यायोचित मांगों को उठा रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। वक्ताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में भी लगातार सेवाएं दे रहे हैं, बावजूद इसके उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.