बागेश्वर, अक्टूबर 14 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। उत्तराखंड क्रांति दल की उत्तराखंड उत्थान यात्रा के चौथे दिन वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी और नारायण सिंह जंतवाल बागेश्वर पहुंचे। यहां आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पलायन और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। काशी सिंह ऐरी ने कहा कि उत्तराखंड उत्थान यात्रा का उद्देश्य राज्य गठन के 26 साल बाद प्रदेश की वास्तविक स्थिति जनता के सामने रखना है। अलग राज्य के लिए लोगों ने संघर्ष किया और शहादतें दीं। उम्मीद थी कि राज्य बनने के बाद रोजगार और विकास के अवसर बढ़ेंगे, लेकिन आज भ्रष्टाचार और बेरोजगारी गंभीर समस्याएं बनी हुई हैं। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने पर यूथ कांग्रेस ने जताई नाराजगी उन्होंने कहा कि प्रदेश क...