बागेश्वर, नवम्बर 7 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। साइबर धोखाधड़ी के मामले में कोतवाली पुलिस ने 2.30 लाख रुपये की ठगी में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों का दुरुपयोग कर साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त रकम अपने बैंक खाते में मंगाई और उसे आहरित कर लिया था। पुलिस के अनुसार 21 अक्टूबर 2026 को मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली बागेश्वर में मुकदमा धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता और 66(डी) आइटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर मामले की जांच के लिए पुलिस टीम गठित की गई। निरीक्षक रजत कसाना के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छह नवंबर को लोकेश सिंह बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी लोकेश सिंह बिष्ट पुत्र महेंद्र सिंह बिष्ट है। वह मूल रूप से दीप सीएससी ...