बागेश्वर, अक्टूबर 1 -- Bageshwar News: देवेंद्र, बागेश्वर। कपकोट विधानसभा के दुलम ग्राम पंचायत के ठांगगधार और गाड़ाखरिक तोक के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण नहीं होने पर कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज ग्रामीण आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मतदान बहिष्कार का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2009 से गांसू-अकोठा से ठांगधार-गाड़ाखरिक तक सड़क की मांग की जा रही है, लेकिन विभाग सिर्फ डीपीआर प्रगति पर होने की बात कह रहा है। दोनों गांव अति दुर्गम और सैन्य बाहुल्य हैं, जहां शहीद हवलदार दयाल सिंह, शहीद दीवान सिंह सेना मेडल सहित कई वीर सैनिकों के परिवार रहते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...