बागेश्वर, अगस्त 29 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जनपद के सुदूरवर्ती धूराफाट, रीठागाड़ एवं खरेही क्षेत्र के दर्जनों गांव आज भी सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। लंबे समय से उठ रही मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज क्षेत्रवासियों व जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को 14 सूत्रीय जनहित ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र के अनेक गांव लंबे समय से इन समस्याओं का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों ने मांगों पर तत्काल संज्ञान लेकर समयबद्ध समाधान की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समय-सीमा में ठोस कार्रवाई शुरू नहीं हुई तो लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा, जिसकी सूचना अलग से दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Almora News: ना बिजली...